अर्जुन कपूर
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें लगभग हर डायरेक्टर अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहता है। अभिनेता ने साल 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अर्जुन ने बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर डेब्यू करने से पहले, फिल्म ‘कल हो न हो’, ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।