अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में छुटि्टयां मना रहे हैं । अर्जुन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका के साथ न्यूयॉर्क गए थे । पिछले कुछ दिनों से दोनों घूमते-फिरते अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं । अर्जुन और मलाइका ने न्यूयॉर्क से ही अपने रिश्ते को भी कंफर्म किया । हाल ही में मलाइका और अर्जुन ने एक जैसी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में मलाइका कैप से अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'न्यूयॉर्क में मैड हेटर। फोटो क्रेडिट- मैड हेटर ने यह तस्वीर खींची।' इस पोस्ट से साफ है कि मलाइका की यह तस्वीर अर्जुन कपूर ने खींची है। फोटो में मलाइका नियॉन रंग का टॉप पहने हुए हैं और नीले रंग की टोपी लगाए दिखीं ।
विज्ञापन
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
इसके बाद अर्जुन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की । अर्जुन ने फोटो में हूबहू मलाइका जैसा पोज दिया है । अर्जुन भी नीले रंग की टोपी से अपना चेहरा छिपाए हुए हैं । साथ ही वो नियॉन कलर की हूडी में नजर आए । फोटो शेयर कर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'मैं और मेरे फैन के साथ डूडल । फोटो क्रेडिट- 'किसका नियॉन ज्यादा बेहतर है ।'
4 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
इस कैप्शन से अर्जुन ने मलाइका की ओर इशारा किया है । इस तस्वीर के अलावा दोनों ने और भी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें खाने की हैं। खास बात है जो तस्वीरें मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, वही अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई। इससे पहले मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया था जो काफी चर्चा में रहा।
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा 'राइट लवर्स।' वो आगे कहती हैं, 'आपके लिए सही लवर कभी भी चिंता का कारण नहीं बनेगा। आप शांति महसूस करेंगे। वो आपकी हर परेशानियों को रोक देगा।' इस तस्वीर के साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर को टैग भी किया था। मलाइका ने एक सेल्फी भी शेयर की थी जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर को देखा जा सकता है हालांकि इसमें उन्होंने फेस मास्क से अपना चेहरा ढका था । इसमें उन्होंने कैप्शन दिया- 'Booo'।