फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर ने पहने इतने महंगे जूते, खरीद सकते हैं एक लग्जरी कार

Sun, 30 Sep 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor
सेलिब्रिटीज के कपड़े, एसेसरीज, कार सब कुछ चर्चाओं में रहता है। आखिर फैंस अपने फेवरेट एक्टर्स के बारे में सबकुछ जानना जो चाहते हैं। ऐसे में सेलेब्स भी कपड़ों से लेकर जूतों तक हर चीज का बेहद ख्याल रखते हैं कि वो हमेशा स्टाइलिस्ट दिखें भले ही उसकी कीमत लाखों में क्यों ना हो।
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor, ranbir kapoor
ऐसा ही कुछ दिखा जब अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर एक ही जूतों में नजर आए। जी हां, दोनों का स्टाइल एक जैसा ही है। शायद इस वजह से भी दोनों एक ही सफेद रंग के जूतों में दिखे। यहां हम इनके जूतों की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ये बेहद खास है। आम से दिखने वाले इन जूतों की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म परिणिति चोपड़ा के साथ 'नमस्ते इंग्लैंड' है। फिल्म रिलीज से पहले वो इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन इवेंट में अर्जुन कपूर इन्हीं सफेद जूतों में नजर आए थे। अर्जुन की तरह रणबीर कपूर भी स्पॉट किए गए। जी हां, जिप जैग अटैच इन जूतों की कीमत करीब 2.75 लाख रुपये है।

4 of 5
namaste england song
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो 'नमस्ते इंग्लैंड' का निर्देशन विपुल शाह ने किया है। यह फिल्म 7 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दूसरी बार साथ में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'इश्कजादे' में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
वहीं रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो फिलहाल उन्होंने आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म की है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें