फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स ने अर्जुन की अटकी पड़ी फिल्म से यूं झाड़ा पल्ला, 'संदीप और पिंकी फरार' को मिले चार दिन

Tue, 03 Mar 2020 01:35 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
संदीप और पिंकी फरार - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज तारीख तय हो गई है। यह फिल्म इसी महीने 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग खत्म हुए साल भर हो चुका है लेकिन इसकी रिलीज लगातार आगे खिसकती गई। दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म का इंतजार खुद अर्जुन और परिणीति को अरसे से रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
Parineeti and Arjun kapoor
14 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खोसला का घोसला से अपना निर्देशन करियर शुरू करने वाले दिबाकर बनर्जी ने हिंदी सिनेमा में ओए लकी, लकी ओए के अलावा लव सेक्स और धोखा जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में बनाई हैं। लेकिन, अनुराग कश्यप कैंप में जाना उनकी ब्रांडिंग पर भारी पड़ा। बॉम्बे टाकीज फिल्म के सुपरफ्लॉप होने का असर उनके करियर पर भी पड़ा। उनकी फिल्में शंघाई और डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी भी फ्लॉप रही। इस साल के पहले दिन रिलीज हुई घोस्ट स्टोरीज में भी उनका काम लोगों को पसंद नहीं आया।
 
विज्ञापन

3 of 4
sandeep Aur Pinky Faraar
'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग तीन साल पहले शुरू हुई थी। ये फिल्म करीब साल भर से बनी पड़ी है। लेकिन अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई थी। दोनों इससे पहले 2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे में भी साथ काम कर चुके हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज डेट का एलान यशराज फिल्म्स ने मंगलवार को एकाएक कर दिया। फिल्म अंग्रेजी मीडियम के हफ्ता भर पहले खिसकने से 20 मार्च की तारीख खाली हुई है। 24 मार्च को फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हो रही है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे में यशराज फिल्म्स ने इस डिब्बा बंद फिल्म को इस तारीख पर रिलीज करके इसे ओटीटी पर बेच देने की योजना बना ली है।
 
विज्ञापन

4 of 4
parineeti chopra and arjun kapoor
फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन हरियाणवी पुलिस अफसर का किरदार अदा कर रहे हैं। परिणीति ने कॉरपोरेट दुनिया की एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभाई है। फिल्म में अर्जुन का नाम पिंकी दाहिया और परिणीति के किरदार का नाम संदीप कौर होता है। फिल्म से अर्जुन और परिणीति का लुक सामने आ गया है। सामने आई तस्वीरों में परिणीति एक मॉर्डन लड़की के तौर पर नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों में चश्मा पहना हुआ है। उनके बाल विभिन्न रंगों स्टाइलिश ढंग से रंगे हुए हैं। वहीं अर्जुन पुलिस की वर्दी में हैं।

पढ़ें: फिर तेजी से हिला सिनेमा में करण जौहर का 'तख्त', इन गर्मियों में भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर संकट    

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें