फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन और परिणीति चोपड़ा क्यों बदलने को मजबूर हुए फिल्म की रिलीज डेट, वजह ये तो नहीं?

Tue, 24 Apr 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दें, हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया है। फिल्म की रिलीजिंग 7 दिसंबर को तय हई थी, लेकिन अब इसे  दशहरा पर्व पर यानी 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इन सबके बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर फिल्म की रिलीज डेट क्यों बदल दी गई? आगे जानिए इसका कारण...
विज्ञापन

2 of 4
अब जाकर इसका राज खुला है। खबरों के अनुसार ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म की रिलीज डेट को इसलिए बदला हैै क्योंकि 7 दिसंबर को अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज होने वाली है, ऐसे में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को डर सताने लगा है कि अजय की फिल्म के चलते उन्हें दर्शक कम मिलेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
वहीं हाल ही में अजय देवगन की एक और नई फिल्म का पोस्टर सामने आया है। बता दें इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तब्बू नजर आएंगी। अजय और तब्बू की यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा पर आधारित बताई जा रही है। फिलहाल, इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फिल्म के पोस्टर के अनुसार अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म भी दशहरा पर ही रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
अगर तब्बू और अजय देवगन की फिल्म की तारीख नहीं बदलती है और दशहरा पर ही रिलीज होती है, तो अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'नमस्ते इंग्लैंड’ की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैैं। आपको बता दें ‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें