फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे से एक दिन पहले अर्जुन कपूर के हाथों में हाथ डाले दिखीं मलाइका अरोड़ा, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 23 Oct 2018 10:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor
आज मलाइका अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं । बर्थडे से एक दिन पहले मलाइका अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं । दरअसल, अर्जुन अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के लिए कलर्स चैनल के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में पहुंचे थे । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora arjun kapoor
यहां दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया । शो में अर्जुन, मलाइका के साथ ही बैठे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें अर्जुन कपूर, मलाइका का हाथ पकड़कर स्टेज पर ले जाते दिख रहे हैं। फिर दोनों ने एक कंटेस्टेंट के साथ 'बीट पे बूटी' गाने पर डांस भी किया । 
 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora
'इंडियाज गॉट टैलेंट' में मलाइका के अलावा किरण खेर और करण जौहर भी बतौर जज नजर आ रहे हैं । इस शो के नए सीजन का आगाज 20 अक्तूबर से टीवी पर हो चुका है । बता दें कि इससे पहले भी कई इवेंट में मलाइका और अर्जुन को साथ देखा गया है ।
 

4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
दोनों के अफेयर की चर्चा लंबे समय से है लेकिन कभी मीडिया के सामने नहीं कबूला। अर्जुन, मलाइका से 12 साल छोटे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान खान के डर से अर्जुन और मलाइका ने एक-दूसरे से दूरियां बनाई थीं लेकिन अब शायद दोनों ने अपने प्यार को दुनिया के सामने लाने का फैसला कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
अरबाज खान से एक साल पहले तलाक लेने के बाद अब मलाइका अरोड़ा अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रही हैं । कई ब्रांड का एंडोर्समेंट, फैशन शो और आइटम सॉन्ग कर मलाइका अच्छे-खासे पैसे कमा लेती हैं । साथ ही बेटे अरहान खान की कस्टडी भी मलाइका के पास ही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें