फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता अरोड़ा के आलीशान विला में छुट्टियां मनाने पहुंचे अर्जुन और मलाइका, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

Tue, 29 Dec 2020 09:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने प्यार का खुलेआम इजहार करने के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिता रहे हैं। इन दिनों ये कपल गोवा में अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के आलीशान विला में छुट्टियां मना रहा है। इस खूबसूरत विला की कुछ तस्वीरें दोनों ने शेयर की हैं जिसे देखकर आपकी आखें खुली रह जाएंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर ने इस विला में अपनी कई तस्वीरें शूट करवाई हैं। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। तस्वीरों में ये विला आलीशान और बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। हरियाली के बीच बना ये विला काफी शांत जगह पर स्थित है। 
विज्ञापन

3 of 5
विला - फोटो : इंस्टाग्राम
अमृता अरोड़ा के इस खूबसूरत विला के ड्राइंग रूम कम्फर्टेबल सोफा सेट लगा हुआ है। कमरे में दोनों तरफ वुडेन स्टेयरकेस हैं। साथ ही इसकी छत विंटेज स्टाइल की है। कमरे के बीच में एक बड़ा-सा झूमर भी लटक रहा है जो इसकी खूबसूरती को और निखार रहा है। 

4 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
 वहीं घर के बाहर एक बड़ा स्वीमिंग पूल भी है। यह एक उबर लक्जरी 5 बीएचके पूल विला है, जिसमें तमाम सुविधाए हैं। इसकी तारीफ खुद अर्जुन कपूर ने भी की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'जब आपका मन वापस घर जाने का ना करे..कितना खूबसूरत घर है आपका अमृता अरोड़ा और शकील लदाक। गोवा में इससे बेहतर कोई हॉलिडे होम हुआ ही नहीं है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
बता दें कि जनता कर्फ्यू के समय मलाइका और अर्जुन एक ही घर में थे और उन्होंने पूरा लॉकडाउन भी एक साथ ही रहकर गुजारा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुले तौर पर अर्जुन के साथ लिव -इन में रहने की बात स्वीकारी थी। बकौल अमृता अर्जुन एक बेहद मजेदार शख्स हैं जिन्होंने उन्हें लॉकडाउन में बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया।

गणित के पहाडों के बाद अब सुलझेगी मर्डर की ये गंभीर पहेली, ‘शकुंतला देवी’ बनाने वालों का नया एलान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें