फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आईं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा, एक्टर का पूरा परिवार हुआ होम क्वारंटीन

Sun, 04 Oct 2020 09:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी - फोटो : File Photo
टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेता ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अर्जुन ने लिखा है-  ‘मेरी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं और मेरा परिवार अगले 14 दिन के लिए घर पर होम क्वारंटीन में हैं। अनुरोध है कि जो कोई भी हमारे संपर्क में आया हो, कृपया अपनी जांच करा लें।’
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी - फोटो : File Photo
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी सेहत ठीक है, उम्मीद है कि हम आगे भी ठीक रहेंगे। अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा।’अर्जुन के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : File Photo
अर्जुन और नेहा ने 2013 में शादी की थी और उनका पांच साल का एक बेटा है। अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने प्रशंसकों से परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने को कहा।

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks
रविवार को तमन्ना भाटिया की भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई। वह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह पिछले कुछ दिनों से वेब सीरीज की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं। इससे पहले तमन्ना ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता संतोष और मां रजनी में कोविड-19 के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद दोनों की जांच करवाई गई। जांच में तमन्ना के माता पिता दोनों पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिरीन मिर्जा - फोटो : File Photo
ये हैं मोहब्बतें और ढाई किलो प्रेम में नजर आईं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनमें कोरोना के लक्षण दिखे थे जिसके बाद उन्होंने बिना इंतजार किए अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वे पॉजिटिव आईं। वे अपने घर पर हैं और क्वारंटीन में रह रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें