टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेता ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अर्जुन ने लिखा है- ‘मेरी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं और मेरा परिवार अगले 14 दिन के लिए घर पर होम क्वारंटीन में हैं। अनुरोध है कि जो कोई भी हमारे संपर्क में आया हो, कृपया अपनी जांच करा लें।’