फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी का नेशनल अवार्ड लेने बहनों के साथ क्यों नहीं दिल्ली गए अर्जुन कपूर, खुद बताई वजह

Thu, 03 May 2018 08:00 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Boney Kapoor
श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर की नजदीकियां सौतेली बहन जाह्नवी कपूर और खुशी से बढ रही हैं। अर्जुन दोनों बहनों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। अक्सर जाह्नवी और खुशी को अर्जुन के घर स्पॉट किया जाता है। गुरुवार को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को पिछले साल उनकी फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड दिया जाएगा। इस अवार्ड को लेने के लिए बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी संग दिल्ली पहुंच गए हैं। दोनों बहने चाहती थीं कि अर्जुन और अंशुला भी उनके साथ यह इवेंट अटेंड करें, लेकिन... 
विज्ञापन

2 of 4
jahnvi kapoor boney kapoor
डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी और खुशी चाहते थे कि अर्जुन और अंशुला भी अवार्ड लेने उनके साथ जाए, लेकिन अर्जुन और अंशुला का मानना था कि इस लम्हे को उन्हें पिता बोनी कपूर के साथ स्पेंड करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
jahnvi kapoor boney kapoor
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि श्रीदेवी को खो देने का घाव अब भी काफी गहरा है। श्रीदेवी को गए अभी दो महीने ही हुए हैं। अगर श्रीदेवी का जिक्र भी हो जाए तो बोनी कपूर की आंखों से आंसू छलक उठते हैं। बोनी कहीं भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहते जहां श्रीदेवी का जिक्र भी हो, लेकिन यह श्रीदेवी के फिल्मी सफर को मद्देनजर रखते हुए जाह्नवी और खुशी ने अपने पिता बोनी कपूर को मनाया।
विज्ञापन

4 of 4
MOM - फोटो : BBC
आपको बता दें कि जाह्नवी और खुशी ये अवॉर्ड लेने बोनी कपूर के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। बता दें, श्रीदेवी को उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया है। 65वें नेशनल अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया है। जहां पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज कलाकारों को उनके उत्कृष्ट काम के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें