इंडियन आइडल से पहली बार लोगों से रूबरू हुए सिंगर अरिजीत सिंह को कौन नहीं जानता। ज्यादातर फिल्मों में उनके गाए हुए गाने ही सुनाई देते हैं। हालांकि बीते कई सालों में फेमस सिंगर का नाम कई विवादों से भी जुड़ा। इसी बीच जब उनसे ट्रोल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
arijit singh
अरिजीत ने हाल में दिए गए इंटरव्यू में ट्रोल होने पर बड़ा बयान दिया है। अरिजीत ने कहा - 'मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ करीबियों की चीजें देखने के लिए करता हूं। मैं कमेंट्स को बिल्कुल भी नहीं पढ़ता।'
विज्ञापन
3 of 5
arijit singh
इसके साथ ही अरिजीत ने कहा - 'मेरी टीम कमेंट्स को फिल्टर कर देती है। मैं आलोचकों पर ध्यान नहीं देता। मैं वहीं कहता हूं जो कहना चाहता हूं। मेरी टीम सिर्फ वही बताती है जो जरूरी होता है।'
4 of 5
Arijit Singh
आपको बता दें, कुछ दिन पहले अरिजीत का काफी समय पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसे यूजर्स ने ट्रोल किया था। दरअसल, इस वीडियो में अरिजीत लाइव शो के दौरान गुस्से में किसी को अभद्र भाषा बोलते हुए दिखाई दे रहे थे।
हालांकि इससे पहले अरिजीत का सलमान खान के साथ भी विवाद हो चुका है। यहां तक की अरिजीत ने उनसे माफी भी मांगी थी। हाल ही में अरिजीत ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में 'बिनते दिल' गाना गाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।