फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अरिजीत सिंह कर रहे प्लेबैक सिंगिंग में वापसी? 'आवारापन 2' के गाने के रिलीज होने पर टीम ने दी सफाई

Tue, 21 Jul 2026 07:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के एलान के बाद उनके कई गाने रिलीज हुए हैं। इस पर उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है? इस पर उनकी टीम ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
अरिजीत सिंह, आवारापन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल जनवरी में सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान करके सबको चौंका दिया था। हालांकि, जनवरी के बाद भी उनके कई नए गाने रिलीज हुए। मंगलवार को अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' का गाना 'ये आवारापन' रिलीज हुआ। गाना रिलीज होने के बाद उनके फैंस सोचने लगे कि क्या उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है।
विज्ञापन

2 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम ने दिया जवाब
हालांकि, उनकी टीम ने द प्रिंट से बताया कि सिंगर वापसी नहीं कर रहे हैं। उनके जो गाने रिलीज हो रहे हैं, वे रिटायरमेंट का एलान करने से पहले के करार किए हुए थे। उनके मैनेजर ने कहा 'वह बस उन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं जो रिटायरमेंट के एलान से पहले पूरे हो गए थे। अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापसी नहीं कर रहे हैं। ये पुराने करार वाले गाने हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
'ये आवारापन' गाना रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
गाने पर मिला जुला रिस्पॉन्स
इस बीच, 'ये आवारापन' गाने को नेटीजंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 'आवारापन 2' के म्यूजिक से उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, क्योंकि पहले पार्ट के गाने बहुत अच्छे थे। दर्शक उन गानों को आज भी याद करते हैं और पसंद करते हैं।

4 of 5
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत ने किया रिटायरमेंट का एलान
रिटायरमेंट का एलान करते हुए सिंगर ने एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था 'हेलो, सभी को नया साल मुबारक हो। इतने वर्षों तक श्रोता के तौर पर इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस बीच 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अब तक हमने 'आवारापन 2' के दो गाने सुने हैं और दोनों को ही नेटीजंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब, हर कोई फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें