फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेख्याली' से लेकर 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' तक, अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर सुनें उनके 10 शानदार गाने

Fri, 24 Apr 2020 08:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Arijit Singh - फोटो : file photo
अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह अपना जन्मदिन 25 अप्रैल को मनाते हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में गायकी के रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने खूबसूरत गाने से सुर्खियां बटोरीं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अरिजीत सिंह के शानदार गानों से रुबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

गाना- बेख्याली
ये गाना पिछले साल आई फिल्म कबीर सिंह का है। इस गाने को अभिनेता शाहीद कपूर पर फिल्माया गया है। अरिजीत सिंह की आवाज में बेख्याली गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
विज्ञापन

गाना- चाहूं मैं या ना
इस गाने को अरिजीत सिंह ने फिल्म आशिकी 2 के लिए गाया था। ये फिल्म साल 2013 में आई थी। इस गाने को अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। 

गाना- खैरियत पूछो
ये खूबसूरत नगमा पिछले साल आई फिल्म छिछोरे का है। इस गाने को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- तेरा यार हूं मैं
अरिजीत सिंह का ये गाना कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का है। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इस गाने को इन दोनों अभिनेताओं पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- चन्ना मेरे आ
इस गाने को अभिनेता रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। चन्ना मेरे आ गाना साल 2016 में आई फिल्म ए दिल है मुश्किल का है। 
विज्ञापन

गाना- तूझे कितना चाहने लगे हम
ये गाना पिछले साल आई फिल्म कबीर सिंह का है। इस गाने को अभिनेता शाहीद कपूर पर फिल्माया गया है। अरिजीत सिंह की आवाज में तूझे कितना चाहने लगे हम गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

गाना- बिन्ते दिल
ये गाना साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत का है। इस गाने को अभिनेता रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है।

गाना- आज से तेरी गलियां
ये खूबसूरत गाना फिल्म पैडमैन का है। इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार और राधिका आप्टे पर फिल्माया गया है। फिल्म पैडमैन साल 2018 में आई थी। 

गाना- ये लम्हा जो ठहरा है
ये नगमा फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का है। इस गाने को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया है। फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी साल 2016 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- मैं फिर भी तुमको चाहूंगा
यह गाना साल 2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का है। इस गाने को अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें