90's के बच्चों के लिए ऐसे कई टीवी शोज हैं, जो काफी पॉपुलर रहे और आज भी लोगों को याद हैं। साल 2000 में दूरदर्शन पर बच्चों के बीच एक सीरियल बेहद पॉपुलर था। 'शाका लाका बूम बूम'। दूरदर्शन पर इसके शुरुआती 30 एपिसोड दिखाए गए थे। उसके बाद 2000 से ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। संजू का किरदार और उसकी वो जादुई पेंसिल आज भी कोई देख ले तो अपने बचपन के दिनों में लौट जाएगा। एक बार फिर देखिए शो के वो चहेते बाल सितारे बड़े होकर कैसे दिखते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Kinshuk Vaidya
- फोटो : social media
संजू
सीरियल शाका लाका बूम बूम किसी जमाने में बच्चों का पंसदीदा सीरियल हुआ करता था। इसका लीड किरदार संजू को निभाने वाले किंशुक वैद्य अब ऐसे दिखते हैं और 28 साल के हो चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Hansika Motwani
- फोटो : twitter
हंसिका मोटवानी
सीरियल की करुणा यानी हंसिका मोटवानी को तो अब अच्छे से पहचान गए होंगे। हंसिका मोटवानी हिंदी फिल्मों के साथ साथ तेलुगू फिल्मों में भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। वे बचपन में फिल्म 'कोई मिल गया' और कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं। हंसिका मोटवानी अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
4 of 7
madhur mittal shakalaka boom boom
- फोटो : social media
टीटो
सीरियल का कॉमेडी कैरेक्टर माना जाने वाला टीटो यानी मधुर मित्तल। ये स्लमडॉग मिलेनियर, वन टू का फोर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
reema vohra shakalaka boom boom
- फोटो : Twitter
संजना
संजना का किरदार निभाने वाली ये हैं रीमा वोहरा जो सीरियल की स्टाइलिश लड़की मानी जाती थी। इन्होंने बड़े होकर भी सीरियलों में काम करना जारी रखा। सीरियल न आना इस देस लाडो, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, यम हैं हम में इनका काम देखा ही होगा।
विज्ञापन
6 of 7
adnan jp shakalaka boom boom
- फोटो : Twitter
जग्गू
शाका लाका बूम बूम में सबसे डरपोक लड़के का किरदार निभाने वाला जग्गू यानी अदनान जेपी बड़ा होकर ऐसा दिखता है।
संजू का दोस्त झुमरू याद ही होगा। ये हैं आदित्य कपाड़िया जिन्होंने इस किरदार को निभाया था। बड़े होकर भी इन्होंने सीरियल एक दूसरे से करते हैं प्यार हम, अदालत, बड़े अच्छे लगते हैं और सूर्यपुत्र कर्ण में काम किया है।