फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी हुए कोरोना संक्रमित? ऋषि कपूर की बेटी ने बताई इस खबर की सच्चाई

Mon, 13 Jul 2020 10:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतू कपूर के जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : Social Media
पिछले कुछ वक्त से जिस रफ्तार से कोरोना से जुड़ी खबरें बॉलीवुड जगत से आ रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि कोरोना ने अब सिनेमा जगत में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के कोरोना संक्रमित होने के बाद एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर इन सितारों के लिए फैंस प्रार्थना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ फेक खबरें भी सामने आ रही हैं।  इस बीच खबर आई कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर की कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दावा इस बात का भी किया जाने लगा कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इन सेलेब्स के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
नीतू कपूर के जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : Social Media
दरअसल 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था। इस मौके पर कपूर परिवार की तरफ से एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें रणबीर कपूर, उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, भतीजी समारा साहनी, करण जौहर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा शामिल हुए थे। शनिवार को अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ये अफवाह फैलने लगी कि रणबीर कपूर, करण जौहर और नीतू कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

4 of 5
रिद्धिमा कपूर
इस अफवाह के फैलते ही रिद्धिमा कपूर साहनी सतर्क हो गईं और उन्होंने ऐसा करने वालों को लताड़ लगाई। रिद्धिमा ने इस फेक न्यूज का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा कि, कम से इसकी पड़ताल तो करो। हम फिट हैं, हम ठीक हैं! अफवाह फैलाना बंद करो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक और अमिताभ - फोटो : Social Media
बता दें कि उधर नानावती अस्पताल के प्रवक्ता ने अमर उजाला से बातचीत में बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। रात 10.52 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की और ये भी कहा कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सब अपना टेस्ट जरूर करा लें। गौरतलब है कि एक तरफ जहां अभिषेक और अमिताभ मुंबई के नानावती अस्पताल में हैं तो वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही क्वारंटीन हैं।

अमिताभ और बेटे अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जानिए परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें