फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होने वाला है 'द कपिल शर्मा शो', लेकिन इस वजह से खुशी से झूम उठीं अर्चना पूरन सिंह

Tue, 26 Jan 2021 11:09 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते कई वर्षों से लोगों को हंसाते आ रहा 'द कपिल शर्मा शो' कुछ ही दिनों में ऑफ एयर होने जा रहा है। बंद होने से पहले अब इस शो के आखिरी कुछ एपिसोड में एक बार फिर बदलाव किए गए हैं। इस फैसले से पूरी टीम और दर्शकों में एक बार फिर उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल लॉकडाउन के बाद जब फिर से शो की शूटिंग शुरू की गई थी, तो अर्चना पूरन सिंह के पीछे ऑडियंस में कट आउट दिखाई देते थे। वो असली दर्शक नहीं होते थे। लेकिन रविवार को एक बार फिर से दर्शक दीर्घा में लाइव ऑडियंस दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 6
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब शो के आखिरी कुछ एपिसोड की शूटिंग लाइव ऑडियंस के साथ की जाएगी। मालूम हो कि कोरोना महामारी के असर को देखते हुए मेकर्स ने इस इस शो को बंद करने का फैसला लिया है।

4 of 6
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सेट पर उनके पीछे लाइव ऑडियंस दिखाई दे रहे थे। इस एपिसोड का टेलीकास्ट रविवार को ही हो चुक है। अर्चना ने इस वीडियो में कहा कि वे लाइव ऑडियंस के साथ शूट करके बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

5 of 6
लाइव ऑडिएंस - फोटो : इंस्टाग्राम
शो को 50 प्रतिशत लाइव ऑडियंस के साथ शूट करने की अनुमति मिल गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाइव ऑडियंस को एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर बिठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द कपिल शर्मा शो - फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार के एपिसोड में भजन गायक अनूप जलोटा, पंकज उदास और हरिहरन बतौर मेहमान आए थे। अर्चना पूरन सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गायक हरिहरन, अर्चना पूछते हैं कि क्या आपको ऐसा नहीं लगा कि आप पुतलों के साथ बैठी हैं? इस पर अर्चना जवाब देती हैं कि मैं एक्स्प्रेस नहीं कर सकती कि लाइव ऑडियंस को देखकर कितनी खुश हूं। पूरा लॉकडाउन मैंने ऑडियंस के कट आउट के साथ बैठकर निकाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें