फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड का हाथ थामे डिनर डेट पर स्पॉट हुए अरबाज खान, जल्द बजने वाली है शहनाई

Mon, 17 Sep 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज,जॉर्जिया
सलमान खान जहां आज कल बिग बॉस को लेकर चर्चा में हैं वहीं मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके अरबाज खान के बारे में खबर है कि वे इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अरबाज को रेस्तरां और पार्टीज इंजॉय करते देखा गया है। हाल ही में गणेश पूजा के मौके पर अरबाज, जॉर्जिया का हाथ थामे नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों को देर रात मुंबई के पाली हिल कैफे में स्पॉट किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
arbaaz
जैसे ही अरबाज पर मीडिया की नजर पड़ी अरबाज मुस्कुरा दिए। अरबाज ने इस बार मीडिया के कैमरों के सामने अपना रिश्ता नहीं छुपाया बल्कि मुस्कुराते हुए जगजाहिर कर दिया। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी दूसरे के साथ काफी खुश और कंफर्टेबल दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
arbaaz khan
इससे पहले भी दोनों को अर्पिता के घर गणपति पूजा के दौरान हाथ में हाथ डाले देखा गया था। लंबे समय से खबर आ रही थी कि गणेश चतुर्थी के मौके पर जॉर्जिया के पिता बेटी के रिश्ते की बात अरबाज के परिवार से करेंगे। ये बात सच निकली। जॉर्जिया के पिता भी इस फंक्शन में पहुंचे। खास बात ये थी कि यहां अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं।

4 of 5
arbaaz khan
बता दें कि जॉर्जिया एक इटैलियन मॉडल हैं। खास बात ये है कि मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान भी जॉर्जिया से मिल चुके हैं। अरबाज और मलाइका का दो साल पहले ही तलाक हुआ है। अब 51 साल के अरबाज फिर से शादी करने का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arbaaz khan and georgia andriani
तस्वीरें देख कर साफ पता चल रहा है कि अरबाज अब अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज, जॉर्जिया एंड्रियानी को फिल्मों में भी काम दिलाने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें