फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से मलाइका से टूटी थी अरबाज की शादी, IPL के सट्टा केस में फंसने के बाद खोले थे कई राज

Sun, 04 Aug 2019 07:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
arbaz khan and salman khan
सलमान खान के भाई अरबाज खान 4 अगस्त को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे । उन्होंने 1996 में फिल्म 'दरार' से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था । इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला था । साल 2003 में आई उनकी फिल्म 'कयामत' सुपरहिट रही थी । अब वो अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' में नजर आएंगे । अरबाज इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
अरबाज खान
अरबाज ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली जो उनके बड़े भाई सलमान खान ने पाई । अरबाज ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी । उनका एक बेटा अरहान खान भी है । साल 2017 में अरबाज का तलाक हो गया था । इस समय वो एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 7
अरबाज खान और सलीम खान
अरबाज उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए थे जब आईपीएल मैच में सट्टा लगाने का उन पर आरोप लगा था । इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अरबाज को समन भेजा था और वो पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन गए थे । खबरों की मानें तो अरबाज सट्टेबाजी में 3 करोड़ रुपए हार गए थे । जब बुकी ने उनसे पैसे मांगे तो अरबाज ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था । 

4 of 7
अरबाज खान
इसके बाद अरबाज को धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं । यहां सवाल ये उठता है कि बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरबाज को सट्टा लगाने की जरूरत क्यों पड़ गई । इस लत के कारण अरबाज की प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ भी खराब हो गई । अरबाज एक्टिंग में भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए 
विज्ञापन

5 of 7
अरबाज खान
एक्टिंग में बात नहीं बनी तो अरबाज ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया । साल 2010 में अरबाज खान प्रोडक्शन नाम से उनका प्रोडक्शन हाउस शुरू हुआ । इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दबंग' थी । फिल्म में सलमान ने लीड रोल निभाया था और अरबाज मक्खी के रोल में नजर आए थे । इसके बाद 'दबंग 2' भी बनाई । लेकिन फिर अरबाज की सट्टेबाजी के कारण सलमान ने उनसे दूरी बना ली और 'दबंग 3' में भी काम करने से मना कर दिया । हालांकि मामला सुलझने के बाद अब 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू हो गई है ।
विज्ञापन

6 of 7
अरबाज खान
अरबाज ने सट्टा लगाने की बात कबूल ली है । उन्होंने बताया कि वो 5 साल से सट्टा लगा रहे हैं और करीब 3 करोड़ रुपए हार चुके हैं । पैसा ना चुका पाने पर लोग मलाइका को फोन कर परेशान करते थे । इसके चलते घर में रोज झगड़े शुरू हो गए । मलाइका ने अरबाज से दूरी बना ली और फिर साल 2017 में उनका तलाक भी हो गया । मलाइका ने अरबाज से 13 साल का रिश्ता खत्म करने के साथ 10 करोड़ रुपए एलिमनी मांगी । जो अरबाज को देनी पड़ी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सट्टे की लत ने अरबाज को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है । पैसे बनाने के चक्कर में वो पैसे हारते चले गए । इस बात को लेकर सलमान खान ने भी काफी नाराजगी जताई थी । अरबाज ने अपने बयान में कहा कि दिवाली वाले दिन सलमान उन पर हाथ उठाने वाले थे, तभी उनकी मां आ गई । अरबाज की इन्हीं हरकतों के कारण पूरा परिवार उनसे दूर होता चला गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें