फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan Wife Sshura: शूरा खान ने पति अरबाज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, फैंस ने दी शानदार प्रतिक्रिया

Tue, 26 Nov 2024 01:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan Wife Sshura: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेहद प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखकर इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री का अंदाजा लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
शूरा खान और अरबाज खान ने हाल ही में अपने निजी जीवन की एक दिल छू लेने वाली झलक दिखाकर प्रशंसकों को खुश कर दिया है। शूरा ने कछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। शूरा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें साझा कीं, मिनटों में यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। प्रशंसक इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूरा खान ने तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे अरबाज के साथ कई रोमांटिक पोज देती नजर आईं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ शूरा ने लिखा, "केवल हम"। इन लाजवाब तस्वीरों पर शूरा और अरबाज को चाहने वाले प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं 
विज्ञापन

3 of 5
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
शूरा और अरबाज के प्रशंसकों में से एक ने लिखा, "माशाल्लाह भाई और भाभी।" एक और फैन ने लिखा, "बहुत प्यारा।" एक और प्रशंसक ने लिखा, 'लाजवाब'।

4 of 5
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
हाल ही में, शूरा ने अपने सोशल हैंडल पर अरहान खान को शुभकामना देने के लिए एक अनदेखी तस्वीर साझा की थीं। अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर शूरा ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें अरहान गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड माय फैमिली, आप जैसे हैं उसके लिए धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
शूरा और अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 में शादी की थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता खान भाई अरबाज और शूरा की शादी से खुश नहीं थे। इसके पीछे का कारण शूरा की पहली शादी और एक आठ साल की बेटी बताया गया। बहरहाल, इन नई तस्वीरों में अरबाज और शूरा बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर इस बार हुआ जबर्दस्त टास्क, रजत ने शिल्पा को कहा- 'लात से मरना पड़ेगा', जानें क्यों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें