फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार डेट पर गया बेटा अरहान, देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 19 May 2019 12:58 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan, Arhaan, Giorgia Andriani - फोटो : instagram
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अब भले ही एक दूसरे से अलग होकर किसी दूसरे पार्टनर को डेट कर रहे हो लेकिन दोनों आज तक अपनी जिम्मेदारियां नहीं भूले। दोनों स्टार अपने बच्चे अरहान की परवरिश पर पूरा ध्यान देते हैं। अपने बेटे को वो किसी बात की कमी महसूस नहीं होने देते। हाल ही अरहान अपने पापा अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ लंच डेट पर नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Arbaaz Khan, Georgia Adriani - फोटो : amar ujala mumbai
अरबाज खान अब अपने रिश्ते को लेकर काफी क्लियर हैं। वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अरबाज जल्द जॉर्जिया के साथ शादी कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने प्लानिंग भी शुरु कर दी है। इसी के चलते अरबाज अपने बेटे अरहान और जॉर्जिया की मुलाकात करवाकर उन्हें एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Arbaaz Khan, Arhaan, Giorgia Andriani - फोटो : social media
अरबाज खान ने मुंबई में अपने बेटे अरहान और गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के लिए एक खास लंच डेट प्लान की थी। लंच के दौरान जॉर्जिया और अरहान काफी कंफर्ट नजर आए। लंच के बाद अरबाज और अरहान ने बाहर आकर तस्वीरें क्लिक करवाईं। वहीं जॉर्जिया उनके निकलने के थोड़ी देर बाद बाहर निकलीं।

4 of 5
अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अरहान अपनी मां मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ भी लंच डेट पर जा चुके हैं। उस दौरान भी अरहान दोनों के साथ काफी कंफर्ट दिखे थे। इसके बाद खबरे आईं थी कि अर्जुन-मलाइका जल्द शादी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान जब मलाइका ने अपने अफेयर और तलाक के मुद्दे पर बात की थी तब उन्होंने बताया था कि अरबाज खान से तलाक लेने पर उनके बेटे अरहान का क्या रिएक्शन था। मलाइका ने कहा था किवह हमेशा चाहती थीं कि उनका बेटा खुशहाल जीवन जिए और अच्छे माहौल में रहे। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि था समय बीतने के साथ अरहान पहले से कहीं ज्यादा खुश है और बहुत सकारात्मक तरीके से चीजों को स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें