फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर दिखे अरबाज खान, जल्द कर सकते हैं शादी

Fri, 02 Nov 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan and Giorgia - फोटो : twitter
अरबाज खान इन दिनों ज्यादातर समय जॉर्जिया के साथ बिताते हुए देखे जाते हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अरबाज जॉर्जिया के साथ डिनर डेट पर दिखाई दिए। अरबाज गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ मुंबई के बांद्रा में डिनर डेट पर गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
Arbaaz Khan and Giorgia - फोटो : twitter
तस्वीरों में यह दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी रास आ रहा है। तस्वीरों में अरबाज जॉर्जिया का ध्यान रखते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जॉर्जिया के लिए कार का दरवाजा खुद खोला। इस मौके पर अरबाज ने डेनिम जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। वहीं जॉर्जिया नीले रंग के जंपसूट में खूबसूरत नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Arbaaz Khan and Giorgia - फोटो : twitter
दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 51 के हैं जबकि जॉर्जिया 29 साल की हैं।  स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अरबाज और जॉर्जिया अगले साल कोर्ट मैरिज करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके रिश्ते को 'खान'दान ने भी अनुमति दे दी है। पिछले दिनों अर्पिता खान के घर पर हुए गणेश महोत्सव के दौरान अरबाज और जॉर्जिया साथ नजर आए थे। 

4 of 5
arbaaz khan - फोटो : File Photo
अरबाज ने जॉर्जिया के पिता और बहन को भी परिवार से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान अरबाज की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। हैरानी वाली बात ये थी कि मलाइका और जॉर्जिया की अच्छी बॉडिंग है। ऐसा लग रहा था कि एक ही छत के नीचे होने से दोनों असहज हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arbaaz khan - फोटो : File Photo
दोनों आपस में बात करती हुई नजर आईं। खबर है कि अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को बॉलीवुड में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल एजेंसी को भी हायर किया है। सबकुछ सही रहा तो जॉर्जिया शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें