फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के 2 साल बाद मलाइका से कैसे हैं अरबाज के रिश्ते, सलमान के भाई ने खुद किया खुलासा

Sat, 20 Jul 2019 12:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच तलाक को करीब 2 साल हो गए हैं। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने मई  2017 में तलाक लिया। तलाक का फैसला लेना दोनों के लिए काफी मुश्किलों भरा फैसला था। मलाइका और अरबाज का एक 16 साल का बेटा अरहान खान है, जिसे दोनों ही समय देते हैं। हाल ही में अरबाज ने एक इंटरव्यू में तलाक के बाद मलाइका और बेटे के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हमने साथ में कई साल एक साथ बिताए और कई यादें शेयर कीं। हमारा एक बच्चा भी है इसलिए हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं। हमारे बीच कुछ तो ऐसा था जो काम नहीं कर पाया और हमने अलग होने का फैसला किया।'
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
अरबाज आगे कहते हैं कि 'इसका मतलब ये नहीं है कि हम एक दूसरे से नफरते करेंगे। हम काफी परिपक्व हैं। हम सम्मान और इज्जत के साथ डील कर रहे हैं। उसके परिवार के साथ अभी भी मेरे अच्छे संबंध हैं। अगर हमने यह फैसला किया है कि हम एक छत के नीचे नहीं रहेंगे तो ऐसे में हम अपनी जिंदगी अलग जी रहे हैं। बेटे के साथ हमारे अच्छी बॉन्डिंग है और जब वो बड़ा हो जाएगा तब सबकुछ ठीक हो जाएगा'

4 of 5
Arbaaz Khan - फोटो : file photo
इससे पहले अरबाज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन यह टूट गया। अगर कुछ भी गलत नहीं है तो बेहतर है कि दो लोगों को अपना जीवन खुद चलाना चाहिए और यह निर्णय लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arbaaz Khan and georgia andriani - फोटो : file photo
जब अरबाज से पूछा गया कि क्या वह शादी की सिफारिश करेंगे तो उन्होंने कहा- 'बेशक, मैं करूंगा। विवाह संगठन कई दशकों से है। लोग मरने से पहले अच्छी तरह से जीवित रहने की कोशिश करते हैं। न केवल अब, बल्कि अतीत में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।' बता दें कि तलाक के बाद अरबाज खान इटेलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें