अरबाज खान ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है । हालांकि वो अपने भाई सलमान जितनी सक्सेस नहीं पा सके । अरबाज अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं । साल 2017 में उन्होंने मलाइका अरोड़ा से अपना 20 साल का रिश्ता खत्म कर लिया था । अब वो जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : twitter
हाल ही में अरबाज ने पहली बार अपने करियर को लेकर बात की । अरबाज खान ने बताया, 'मैंने अब तक 70 फिल्में की हैं। ऐसे लोग हैं जिन्हें दो फिल्मों के बाद अभिनय करने को नहीं मिलता। मैं पिछले दो दशक से अधिक समय से फिल्म जगत में हूं... मैं सलमान खान का भाई हूं इसलिए कोई मुझे काम देने वाला नहीं है।'
विज्ञापन
3 of 5
Arbaaz Khan
उन्होंने बताया, 'सलमान के कारण लोग मुझे एक या दो फिल्में दे सकते हैं लेकिन कोई भी मेरा करियर नहीं बना सकता। मुझे इस दिशा में काम करना होगा। मुझे अच्छा या बुरा, अपनी योग्यता के कारण काम मिल रहा है। आखिरकार मैं यहां अपने बूते खड़ा हूं।'
4 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : social media
अरबाज फिलहाल अपने भाई सलमान की फिल्म 'दबंग 3' को प्रोड्यूस कर रहे हैं । अरबाज ने अब्बास मस्तान की ‘दरार’ फिल्म में जूही चावला के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। उनकी कुछ हिट फिल्मों में 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हैलो ब्रदर', 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट', 'हलचल' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' शामिल हैं।
साल 2010 में अरबाज ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया । बतौर प्रोड्यूसर अरबाज की पहली फिल्म 'दबंग' थी । इस फिल्म में अरबाज ने काम भी किया । साथ ही इसके सीक्वेल का निर्देशन भी किया ।