अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा दोनों अपनी लव लाइफ के लेकर चर्चा में हैं । एक ओर मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ शादी के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं । वहीं हाल ही में अरबाज ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने और मलाइका के तलाक की वजह के बारे में बताया ।
विज्ञापन
2 of 6
Arbaaz Khan
- फोटो : social media
अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में तलाक ले लिया था । इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए । हाल ही में अरबाज ने बताया कि वो जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं उससे लगता है कि दोबारा घर बसाने के बारे में सोच सकते हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका की शादी की खबरों के बीच अरबाज ने कहा, 'मैं भी शादी करूंगा । ये एक ऐसी प्रथा है जो हमारे देश में सालों से चली आ रही है । कई बार कुछ शादियां नहीं चल पाती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह प्रथा खराब है। मैं नौजवानों को शादी करने की सलाह जरूर दूंगा।'
4 of 6
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
'मेरा रिश्ता जिस तरह से खत्म हुआ, मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। हमारी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ही चीजें बिगड़ गईं। हालांकि अब मेरी जिंदगी ठीक रास्ते पर है और ऐसा हो सकता है कि मैं दोबारा घर बसा लूं।'
विज्ञापन
5 of 6
arbaaz khan
वो आगे कहते हैं, 'मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो यह कहता घूमे एक बार मेरी शादी नहीं चली तो दोबारा करने का क्या फायदा ?ऐसा हो सकता है कि मैं दोबारा शादी कर लूं। हालांकि ऐसा तभी होगा जब सही समय और सही इंसान मेरी जिंदगी में आएगा।'
बता दें कि अरबाज खान इन दिनों मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं । जॉर्जिया और अरबाज की उम्र में 22 साल का फर्क है । जिनके साथ वो लगातार स्पॉट होते रहते हैं। कुछ समय पहले अरबाज खान ने खुद ही यह बताया था कि वो जॉर्जिया के साथ रिश्ते में हैं और जिंदगी को नई दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।