Arbaaz Khan, Georgia Adriani
- फोटो : amar ujala mumbai
अरबाज ने कहा था, 'मैं भी शादी करूंगा। यह एक ऐसी प्रथा है जो हमारे देश में कई साल से चली आ रही है। कई बार कुछ शादियां नहीं चल पाती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह प्रथा खराब है। मैं नौजवानों को शादी करने की सलाह जरूर दूंगा।' अरबाज और जॉर्जिया में उम्र का फासला ज्यादा है। इस वजह से भी दोनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। अरबाज जॉर्जिया से 22 साल बड़े हैं। कुछ समय पहले अरबाज खान ने खुद ही यह बताया था कि वो जॉर्जिया के साथ रिश्ते में हैं और जिंदगी को नई दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।