फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका को तलाक दे चुके अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया बोलीं-इनका नाम लिए बिना ऐसे मिला रोल

Tue, 13 Aug 2019 12:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan and Giorgia Andriani - फोटो : Social Media
मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद अब अरबाज खान इटैलियन मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं । अरबाज ने कई बार जॉर्जिया को डेट करने की बात कबूली है । हाल ही में जॉर्जिया ने भी अरबाज और अपने रिश्ते के बारे में बात की । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Giorgia Andriani - फोटो : Amar Ujala
जॉर्जिया जल्द ही एक तमिल वेब शो में नजर आने वाली हैं । जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि तमिल वेब शो करने के फैसले में अरबाज ने उनका सहयोग दिया । जॉर्जिया कहती हैं, 'काम पाने के लिए मैंने कभी अरबाज के नाम का उपयोग नहीं किया । मैं खुद को साबित करना चाहती थी ।'
विज्ञापन

3 of 5
Giorgia Andriani - फोटो : Social Media
'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मैं अरबाज की दोस्त हूं इसलिए लोग मुझे जानते हैं, लेकिन काम मैंने अपने दम पर ही पाया ।' जॉर्जिया वेब शो में एक फ्रेंच एजेंट का रोल निभाती नजर आएंगी, जिसका नाम कैरोलीन होगा । इस शो के लिए जॉर्जिया ने कई एक्शन सीन भी शूट किए हैं । 

4 of 5
Arbaaz Khan, Arhaan, Giorgia Andriani - फोटो : instagram
वेब शो मिलने को लेकर जॉर्जिया ने कहा, 'मैंने पहले प्रोडक्शन हाउस को अपना एक शॉर्ट वीडियो हिंदी में भेजा था । मेरी हिंदी अभी ज्यादा अच्छी नहीं है । फिर मैंने वही सीन इंग्लिश में भेजा । उन्होंने मुझे कुछ तमिल के डायलॉग मेल किए । मैंने उसे याद किया और शूट करके भेज दिया । उन्हें मेरा वीडियो पसंद आया और मुझे रोल मिल गया ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arbaaz Khan, Arhaan, Giorgia Andriani - फोटो : social media
बता दें कि जॉर्जिया और अरबाज कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं । जॉर्जिया अक्सर अरबाज के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं । कुछ दिनों पहले जॉर्जिया, अरबाज के बेटे अरहान के साथ भी लंच पर जाती दिखाई दी थीं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें