बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जॉर्जिया आए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जॉर्जिया ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। सामने आया यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जॉर्जिया अपनी मैड के साथ रील बनाती दिख रही हैं। उनका यह मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।