फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर' के बाद फिर 'दबंग' बनेंगे सलमान, तीसरे पार्ट पर अरबाज ने कही बड़ी बात

Wed, 07 Mar 2018 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dabangg
'दबंग' फिल्म का नाम सुनते ही चुलबुल पांडे का किरदार लोगों के जहन में सबसे पहले आता है। यह वही किरदार है जिसे सलमान खान ने कुछ इस तरह निभाया कि वह लोगों के दिलों में अपनी धाक जमा गया। बॉलीवुड के 'टाइगर' इस समय 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं इस बीच उनके भाई अरबाज खान ने 'दबंग 3' फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Arbaaz Khan
अरबाज ने हाल ही में 'METOO' शार्ट फिल्म देखने आए थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल पूछे। अरबाज ने कहा - 'आने वाली फिल्म के बाद मैं डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख करूंगा। वह शार्ट फिल्म के अलावा वेब सीरीज भी हो सकती है। फिलहाल मैं 'दबंग 3' पर पूरी तरह से ध्यान दे रहा हूं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के बीच में शुरू होगी।'
विज्ञापन

3 of 4
Salman Khan
कुछ समय पहले इस फिल्म के एक गाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान पुलिस की वर्दी में पोल डांस करते हुए नजर आए थे। यह गाना सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का हिस्सा था जिसमें सलमान गुंडों से लड़ते हुए पोल डांस कर रहे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
Salman khan and Sonakshi Sinha
'दबंग 3' फिल्म साल 2010 में आई 'दबंग' फिल्म का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म को अरबाज डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों इससे पहले भी 'दबंग' सीरीज के दोनों पार्ट में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें