फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज के चक्कर में मलाइका ने सलमान तक को कर दिया था इग्नोर, शादी के लिए मिले थे हजारों ऑफर

Sun, 04 Aug 2019 11:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Salman Khan, Arbaz khan, Malaika arora - फोटो : Social Media
अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को हुआ था। फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बाद भी अरबाज खान एक सफल अभिनेता नहीं बन पाए। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल निभाया। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दरार में विलेन की भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला था। अरबाज खान की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही। 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा को तलाक दे दिया। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी कम फिल्मी नहीं रही। मलाइका को शादी के लिए हजारों ऑफर मिले लेकिन उन्होंने अरबाज खान के चक्कर में सलमान खान तक को इग्नोर कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 8
malaika - फोटो : malaika
मलाइका अरोड़ा कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग करने लगी थीं क्योंकि वो खुद कमाना चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें वीजे बनने का मौका मिला। वीजे में मलाइका काफी हिट हो गईं क्योंकि अदाओं के चलते उनके लाखों फैन बन गए थे। मलाइका ने बताया था कि वीजे के तौर पर काम करने के दौरान उनके पास हजारों लव लैटर आने लगे। कोई उनसे शादी करना चाहता था तो कोई उनके खूबसूरत पैरों का बीमा करवाना चाहता था।
विज्ञापन

3 of 8
Arbaaz Khan, Malaika Arora - फोटो : social media
जस अरोड़ा के साथ मलाइका के वीडियो को देखकर फराह खान ने मलाइका को बुलाया और उनसे छैंया छैंया गाने पर डांस करने को कहा। यह मलाइका का फिल्मी दुनिया में पहला कदम था। एक कॉफी के एड में मलाइका और अरबाज खान की मुलाकात फराह खान ने कराई थी। अरबाज को देखते ही मलाइका उनको दिल दे बैठीं। दोनों ने कई साल तक डेटिंग की, इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

4 of 8
malaika and amrita arora
एक प्रोग्राम के दौरान मलाइका और उनकी बहन सलीम खान की फैमिली से मिली। जहां अमृता सलमान खान को देखकर उनकी दीवानी हो गई थीं वहीं मलाइका ने सलमान को देखा तक नहीं और वो बस अरबाज खान को निहारती रहीं। अमृता ने उनसे कहा कि वो देखो सलमान खान, तब मलाइका ने कहा...सलमान नहीं वहां देखो (अरबाज की तरफ इशारा करके)...मलाइका ने कहा कि ये लड़का बिलकुल मेरे टाइप का है।
विज्ञापन

5 of 8
Arbaaz Khan Malaika Arora - फोटो : twitter
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का ही लड़की को शादी के लिए प्रपोज करता है।
विज्ञापन

6 of 8
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसका खुलासा मलाइका ने एक इंटरव्यू में भी किया, 'हम दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे और प्यार करने लगे थे। लेकिन शादी के लिए मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया। अरबाज ने मुझसे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।' 12 दिसंबर 1998 को मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में शादी की और फिर निकाह किया। शादी के करीब चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।
विज्ञापन

7 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter
मलाइका अरबाज को काफी रोमांटिक मानती थीं। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अक्सर अरबाज मलाइका से कहते भी थे 'बेबी हम दोनों साथ में बूढ़े हो रहे हैं।' यह सुनकर मलाइका भी कुछ इसी तरह के सपने देखती थीं।
विज्ञापन

8 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
अरबाज और मलाइका की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे थे। दोनों की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था, लेकिन साल 2016 में अचानक मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। वहीं अरबाज की अफेयर की कई बातें सामने आईं। 2017 में मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें