फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Khan-Malaika Arora: मम्मी और पापा में से अरहान पर किसका रहता है ज्यादा रौब? अरबाज खान ने किया खुलासा

Sun, 13 Nov 2022 07:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान, अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में डायरेक्टर और अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले अरबाज खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मी करियर से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में है। अरबाज खान अक्सर अपने बेटे अरहान खान के कारण एक्स वाइफ मलाइका के साथ नजर आते रहते हैं। भले ही दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन अपने बेटे को लेकर बतौर माता-पिता दोनों कोई समझौता नहीं करते हैं। ऐसे में दोनों में से कौन अपने बेटे अरहान खान के लिए स्ट्रिक्ट है, इस पर अरबाज खान ने खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज-मलाइका का बेटे के साथ अलग-अलग रवैया
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक पांच साल पहले हो चुका है। अक्सर दोनों ही अपने बेटे अरहान के साथ देखे जाते हैं। बतौर पेरेंट्स दोनों अपने बेटे के साथ किस तरह पेश आते हैं, इस पर अरबाज खान ने बड़ी बात कही है। अरबाज खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि मेरा और मलाइका का दृष्टिकोण बेटे अरहान के लिए अलग-अलग है। जहां एक तरफ मैं उसे हर चीज के लिए खुश करना पसंद करता हूं तो वहीं दूसरी तरफ मलाइका बतौर मां अरहान के साथ थोड़ी स्ट्रिक्ट हैं।

Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?

विज्ञापन

3 of 4
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका हैं एक अच्छी मां
अरबाज खान ने कहा कि मलाइका अरहान के साथ भले ही थोड़ी स्ट्रिक्ट हैं लेकिन मुझे मलाइका अरोड़ा का ये तरीका पसंद है। वह एक अच्छी मां हैं, जो एक पल में ही काफी मिलनसार है। हालांकि मैं पिता होने के नाते अरहान को ज्यादा लाड-प्यार करता हूं। एक पिता के तौर पर मैं अरहान को जीवन में हर कामयाबी हासिल करता हुआ देखना चाहता हूं लेकिन मैं ये कभी नहीं चाहता कि मेरे बेटे पर किसी भी तरह का स्टारडम का कोई प्रभाव ना पड़े।

Kantara Vs KGF 2: 'कांतारा' कर रही रॉकी भाई को पटखनी देने की तैयारी, बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन

4 of 4
अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मेकिंग की पढाई कर रहे हैं अरहान खान
बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अमेरिका में हैं। वह जल्द ही अपने पिता अरबाज खान की तरह डायरेक्शन फील्ड में अपना हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे। 
 

Radhika Apte: 'फिल्मों में कम उम्र की एक्ट्रेस चाहते हैं', इंडस्ट्री के 'डबल स्टैंड' पर बेबाकी से बोलीं राधिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें