फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेटी संग नजर आए ए आर रहमान, बेटी को बुर्का पहनाने को लेकर हुए थे ट्रोल

विज्ञापन
1 of 5
Ar Rahman
संगीतकार ए आर रहमान ने अपनी बेटी रहीमा के साथ 2019 के ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लिया। 2009 में ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके रहमान ने इस अवॉर्ड समारोह की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। संगीतकार रहमान ने समारोह में स्लेटी रंग का सूट पहना था और उनकी बेटी रहीमा ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
a r rahman
ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके रहमान ने लंदन के प्रशांत मिस्त्री, न्यूयॉर्क की फाल्गुनी शाह और अमेरिका की सतनाम कौर के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इस समारोह में प्रशांत अपने अलबम ‘‘सिम्बॉल’’ के लिए, फाल्गुनी अपने अलबम ‘‘फालू’ज बाज़ार’’ के लिए और सतनाम कौर अपने अलबम ‘‘बीलव्ड’’ के लिए अलग अलग श्रेणियों में नामित थीं।

4 of 5
Grammy Awards 2019
हालांकि इनमें से कोई भी इस प्रतिष्ठित संगीत समारोह में अवार्ड जीत नहीं पाया। रहमान ने डॉली पैट्रोन और लेडी गागा की प्रस्तुतियों की तस्वीरें भी शेयर कीं। यह समारोह यहां स्टेपल्स सेंटर में आयोजित किया गया था। इस अवॉर्ड समारोह में चाइल्डिश गैम्बिनो, लेडी गागा, केसी मसग्रेव्स और ब्रैंडी कारलाइल जैसे सेलेब्स ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ए आर रहमान - फोटो : सोशल नेटवर्क
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही  ए आर रहमान (A R Rahman) पर अपनी बेटी को जबरदस्ती बुर्का पहनाने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया पर फैंस ने उस फोटो को लेकर नाराजगी जाहिर की थी जिसमें ए आर रहमान की बेटी खातीजा बुर्का पहने नजर आ रही थीं। इसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें