मशहूर संगीतकार एआर रहमान बतौर फिल्म निर्माता अपनी पहली फिल्म '99 सॉन्ग्स' से एक नए हीरो को लॉन्च करने जा रहे हैं । जिसका नाम है एहान भट्ट। एहान को इस रोल के लिए तैयार करने में एआर रहमान ने काफी मेहनत की है। नए निर्देशक विश्वेश कृष्णमूर्ति की इस फिल्म में एहान एक संगीतकार का ही किरदार कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ehan bhat
मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमा चुके एहान का चुनाव रहमान ने सैकड़ों लोगों का टेस्ट लेने के बाद किया है। पिछले एक साल से एहान ने चेन्नई में रहमान के साथ रहकर प्यानो बजाना सीखा है और मुंबई में वॉयस ट्रेनिंग कराने के अलावा रहमान ने उन्हें अमेरिका भेजकर एक्टिंग की क्लासेज भी कराई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ehan bhat
रहमान कहते हैं, ‘अपने जुनून, हुनर और शख्सीयत को मिलाकर एहान एक संपूर्ण कलाकार के रूप में निखर चुका है। मुझे खुशी हो रही है कि मैं हिंदी सिनेमा को एक नया हीरो दे रहा हूं। लेकिन, इसे लोगों के सामने पेश करने से पहले मैंने इसकी चमक निखारने के लिए बहुत घिसा भी है।
4 of 5
ehan bhat
एहान ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। उसके समर्पण और उसकी लगन देखकर मैं कह सकता हूं कि ये बड़े परदे पर लंबी पारी खेलने वाला हीरो बनने जा रहा है।’ पहली ही फिल्म में एआर रहमान जैसा निर्माता पाकर एहान भी कम खुश नहीं हैं।
वह कहते हैं, ‘ऐसी लॉन्चिंग कोई नया कलाकार सिर्फ सपने में ही सोच सकता है। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे इस फिल्म के लिए रहमान सर ने चुना। उनकी संगीत को लेकर लगन से ही मैंने इस किरदार के बारे में बहुत कुछ सीखा है।’ फिल्म '99 सॉन्ग्स' को रहमान जल्द ही हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।