11 साल पहले अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' का गाना 'मसकली' सुपरहिट हुआ था। ये गाना एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गया है जिसकी वजह इसका रीमेक है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। 'मसकली' के ओरिजनल गाने को ए आर रहमान (AR Rahman) ने कंपोज किया था। 'मसकली 2.0' आते ही ए आर रहमान ने पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है।