फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक मजबूरी की वजह से ए आर रहमान को करना पड़ा था धर्म परिवर्तन, बनना चाहते थे इंजीनियर

Sun, 06 Jan 2019 07:48 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 6
A R Rehman

अपने सुरों से दुनियाभर में लोगों को सुकून पहुंचाने वाले संगीतकार ए आर रहमान बेशक दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर जीत चुके हैं, लेकिन संगीत का यह जादूगर अपनी स्कूली शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाए था। 6 जनवरी, 1967 में दक्षिण भारत में मद्रास के एक हिन्दू परिवार में जन्में एआर रहमान ने तमिल से लेकर हिंदी और फिर हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया है। वहीं आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनोखी बातें बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
a.r rehman

पूरी दुनिया में अपने गानें से लाखों लोगों को दिवाना बनाने वाले रहमान किसी जमाने में इंजीनियर बनना चाहते थे। वहीं साल 1980 में ए आर रहमान दूरदर्शन पर आने वाले एक शो वंडर बैलून में नजर आए थे। जहां वो एक ऐसे लड़के के रूप में मशहूर हुए जो एक साथ चार की-बोर्ड बजा सकता था। वहीं उस वक्त वो महज 13 साल के थे।

विज्ञापन

3 of 6
a r rehman

वहीं इस्लाम कुबूल करने से पहले उनका नाम दिलीप कुमार था, लेकिन 23 साल की उम्र में जब उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हुई तो पूरे परिवार के साथ रहमान ने अपना धर्म परिवर्तन किया और उनका नाम 'ए एस दिलीप कुमार' से ए आर रहमानयानी 'अल्लाह रखा रहमान' पड़ा। लेकिन इससे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार और रहमान दोनों की पत्नी का नाम सायरा बानों है।

4 of 6
a r rehman

सुरों के जादूगर ए आर रहमान के कई साउंडट्रैक हॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल किए जा चुके हैं। रहमान के मशहूर गाने 'छैया-छैया' को हॉलीवुड फिल्म इनसाइड मैन में शामिल किया गया। साथ ही फिल्म 'बॉम्बे' के म्यूजिक ट्रैक को भी फिल्म डिवाइन इंटरवेंशन में इस्तेमाल किया गया था। वहीं मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल की मशहूर धुन भी रहमान के द्वारा ही बनाई गई है। वहीं आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि इसे इसे लगभग 150 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

विज्ञापन

5 of 6
a r rehman

रहमान के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो सिर्फ रात के समय ही रिकॉर्डिंग किया करते हैं। उन्होनें अपनी यह प्रथा केवल सुरों की सरताज लता जी के लिए तोड़ते हुए दिन में रिकॉर्डिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
a r rehman

रहमान पहले ऐसे एशियाई हैं जिन्हें एक ही साल में दो ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गाने के लिए विश्व का मशहूर 'एकेडेमी अवॉर्ड', बाफ्टा अवॉर्ड और ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। रहमान को भारत सरकार की तरफ से 'पद्म श्री' और पद्म भूषण' से भी नवाजा जा चुका है। वहीं वो लगभग 130 से भी ज्यादा अवार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें