फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss खत्म होते ही सलमान पर FIR की तलवार, शिल्पा शेट्टी भी कतार में

Fri, 19 Jan 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman and shilpa
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक टीवी शो में आपत्तिजनक भाषा बोलने के मामले में पहले राजस्थान में समन जारी किया गया। वहीं अब मुंबई में भी दोनों के खिलाफ एक याचिका दाखिल की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman khan and shilpa shetty
मुंबई के भोईवाडा़ कोर्ट में वकील नवनीत भोजने ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने कोर्ट से मांग है कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक्ट्रोसिटी मामले के तहत केस दर्ज किया जाए। इससे पहले नवनीत भोजने वर्ली पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan and shilpa shetty
वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचने पर भोजने को वापस लौटा दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ राजस्थान के चुरू पुलिस स्टेशन में इसी मामले को लेकर केस दर्ज है। इसके बाद भोजने कोर्ट पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

4 of 5
SALMAN KHANC
इससे पहले सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ राजस्थान की चुरू पुलिस ने समन जारी कर 22 जनवरी को थाने में हाजिर रहने को कहा है। टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी
जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में शिल्पा शेट्टी ने 23 दिसंबर को ट्विटर पर माफी मांग ली थी। शिल्पा ने ट्वीट किया था मेरे पुराने इंटरव्यू के शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया। वो शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं बोले गए थे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें