फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: छह महीने किया इंतजार फिर अभिषेक बच्चन से छीन ली स्क्रिप्ट, निर्माता ने बताया दिलचस्प किस्सा

Thu, 20 Feb 2025 10:05 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन की फिल्म मुंबई से आया मेरा दोस्त साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट और अभिषेक की हामी को लेकर फिल्म निर्माता अपूर्व लाखिया ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है।
विज्ञापन
1 of 5
अपूर्वा लाखिया-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म को लेकर फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया ने एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अभिषेक बच्चन के हाथ से स्क्रिप्ट छीन ली थी।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन के रोल में कौन सा अभिनेता आएगा नजर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता को बनानी थी 'मुंबई से आया मेरा दोस्त'
फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत में निर्माता अपूर्व लाखिया ने बताया कि 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' फिल्म के लिए उन्होंने अभिषेक बच्चन को कास्ट करने के बारे में सोचा। उन्होंने बताया कि पहलाज निहलानी के बेटे विक्की ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का ऑफर उन्हें दिया था। फिल्म का ब्रीफ सुनने के बाद सभी अभिषेक बच्चन के नाम पर तैयार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
'मुंबई से आया मेरा दोस्त' में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन को भी पसंद आई स्क्रिप्ट
फिल्म निर्माता ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट अभिषेक बच्चन को भी बहुत पसंद आई थी। इसके बाद भी जब छह महीने तक स्क्रिप्ट आगे नहीं बढ़ी, तो उन्हें लगा कि अभिषेक फिल्म के लिए हां ही कहेंगे क्योंकि उन्होंने फिल्म में अपना बहुत सारा समय इस फिल्म में लगाया है।

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
अभिषेक ने किया फोन
फिल्म निर्माता ने बताया कि एक हफ्ते बाद अभिषेक ने फोन किया और कहा कि इस फिल्म जरूर बननी चाहिए लेकिन मेरे साथ नहीं। इसके बाद निर्माता को गुस्सा आ गया था। उन्होंने कहा कि मुझे उन पर गुस्सा आया मैंने उसके हाथ से स्क्रिप्ट छीन ली। उन्होंने कहा, इस वाकये के एक हफ्ते बाद अभिषेक बच्चन की टीम से फोन आया और इसके बाद जो हुआ सभी को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक के साथ लारा दत्ता और चंकी पांडे भी नजर आए थे। अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछले साल 2024 में आई 'आई वॉन्ट टू टॉक' में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें