हाल ही में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के रोल में नजर आ रहे हैं। रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर 'संजू' ने धमाल मचा दिया है। महज 18 घंटे में यह टीजर यूट्यूब पर 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात यह है कि संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के पहले जीवित एक्टर हैैं जिनकी बायोपिक बनाई गई है, लेकिन अब केवल संजय दत्त ही नहीं देश की और भी अन्य जीवित हस्तियां है जिनपर बायोपिक बनाई जा रही है। आइए आपको बताते हैं, संजय दत्त के अलावा और किन हस्तियों की बायोपिक आनी बाकी है।