फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ही नहीं बॉलीवुड की इन 7 एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड भी विदेशी, कोई शादी को तैयार कुछ का ब्रेकअप

Tue, 05 Jun 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के बीच अफेयर को लेकर काफी चर्चा है। इन दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के कमेंट भी उनके अफेयर की खबरों की सच साबित कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक मीडिया के सामने आकर अपने रिश्ते की बात को नहीं स्वीकारा। केवल प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, उनसे पहले भी कई हीरोइनें विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को कर चुकी हैं डेट। आइए जानते उन बॉलीवुड हीरोइन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका चोपड़ा

विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मई के आखिरी हफ्ते में प्रियंका को सिंगर निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में एक समुद्री यॉर्ड पर साथ देखा था। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी। तबसे इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें चल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
इलियाना डिक्रूज

'बर्फी', 'रुस्तम', 'बादशाहो' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकीं इलियाना डिक्रूज भी एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम एंड्रयूज़ नीबोन हैं। वह ऑस्ट्रेलियन से हैं और एक फोटोग्राफर हैं। बीच में खबरें यह भी थी कि इलियाना ने चोरी छिपे नीबोन से शादी कर ली है। मगर ऐसा नहीं हुआ। 
 

4 of 8
श्रुति हासन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और कमल हसन की बेटी श्रुति हासन भी इन दिनों लंदन के एक्टर माइकल कॉर्सेल को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी ऑन कैमरा माइकल कॉर्सेल के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। 
विज्ञापन

5 of 8
तापसी पन्नू
'नाम शबाना', 'बेबी' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम माथीस बोए और वह डेनमार्क से हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर चुकीं हैैं। उन्होंने लंबे समय तक हॉलीवुड डायरेक्टर निकोलस लेफर्टी को डेट किया। इस बात को उन्होंने मीडिया के सामने भी स्वीकारा था। साल 2012 में कंगना और निकोलस लेफर्टी का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से कंगना ने कभी भी निकोलस लेफर्टी को लेकर कोई बात नहीं की।  
विज्ञापन

7 of 8
सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर चुकी हैं। यह बात शायद कम लोगों को ही पता हो कि टीवी शो 'एक खिलाड़ी,एक हसीना' के दौरान सुष्मिता सेन और पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के बीच नजदीकियां बढ़ी गई थी। यह दोनों इस शो को हॉस्ट करते थे। 
विज्ञापन

8 of 8
अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भले ही अब बिजनेसमैन शकिल लदाक से शादी कर ली हो, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान मूल के इंग्लैंड के खिलाड़ी उस्मान अफजल को डेट किया था। बताया जाता है अमृता और उस्मान करीब चार साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें