फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparshakti Khurana Birthday: टैलेंट में भाई आयुष्मान खुराना से कम नहीं हैं अपारशक्ति, आमिर खान की इस फिल्म से हुए मशहूर

Wed, 18 Nov 2020 08:09 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : instagram: aparshakti_khurana
बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अपारशक्ति खुराना अपना जन्मदिन 18 नवंबर को मनाते हैं। वह शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना के छोटे भाई हैं। अपारशक्ति प्रतिभा में अपने भाई आयुष्मान खुराना से कम नहीं हैं। उनका जन्म साल 1987 को चंडीगढ़ में हुआ था। जन्मदिन पर हम आपको अपारशक्ति खुराना से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : file photo
अपारशक्ति खुराना की शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई थी। उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर की। वीजे के रूप में अपारशक्ति खुराना ने कई शो किए। उन्होंने फिल्मों में कदम दिग्गज अभिनेता आमिर खान की फिल्म से रखा था। अपारशक्ति खुराना पहली बार साल 2016 में आई फिल्म दंगल में नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : file photo
इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान के भतीजे का किरदार किया था। दंगल में अपारशक्ति खुराना के किरदार को दर्शकों का काफी प्यार मिला। दंगल के बाद उन्हें कई फिल्म के ऑफर आए। इस फिल्म के बाद अपारशक्ति खुराना बद्रीनाथ की दुल्हानिया, स्त्री, लुका छुपी और बाला सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं।

4 of 5
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रतिभा में अपारशक्ति खुराना अपने भाई आयुष्मान खुराना से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। अपने भाई की तरह की वह न सिर्फ एक अच्छे सिंगर हैं बल्कि गिटार भी काफी अच्छा बजाते हैं। फिल्मों के अलावा अपारशक्ति खुराना अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। यह बात अपारशक्ति खुराना के बहुत कम फैंस को पता होगी कि वह शादीशुदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : file photo
अपारशक्ति खुराना ने साल 2014 में गर्लफ्रेंड आकृति आहूजा से शादी की थी। आकृति आहूजा और उनकी मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अपारशक्ति खुराना बॉलीवु़ड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। 

पढ़ें: दिवाली पार्टी में अंकिता लोखंडे ने सबके सामने लगाई ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को डांट, इस वजह से आया अभिनेत्री को गुस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें