हिंदी सिनेमा में दो भाइयों की जोड़ी एक समय में एक ही दौर की फिल्में भी करें और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचे भी, ऐसा कम ही हुआ है। सुनील दत्त से लेकर आमिर खान तक ये सिलसिला आया तो सही लेकिन सही मायने में परवान अब जाकर चढ़ा है वेब सीरीज ‘जुबली’ में। कभी बैक टू बैक हिट फिल्मों की लाइन लगा देने वाले आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना अब बैक टू बैक अपने अभिनय से लोगों को चौंका रहे हैं। फिल्म ‘धोखा राउंड द कॉर्नर’ में भले उनकी कोशिशों का रंग असर न कर पाया हो लेकिन इस बार वेब सीरीज ‘जुबली’ में विक्रमादित्य मोटवानी ने उन्हें घिसकर हीरा बना दिया है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से लेकर ‘जुबली’ तक की इस अभिनय यात्रा पर आइए डालते हैं एक नजर:
विज्ञापन
2 of 11
दंगल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दंगल
अभिनेता के तौर पर अपारशक्ति खुराना को निर्माता निर्देशकों ने भले गंभीरता से लिया हो लेकिन दर्शकों के बीच उनकी पहचान एक मशहूर अभिनेता के उस छोटे भाई के रूप में ही बनी रही जो अपने बरगद से फैल चुके भाई की छाया में पनपने के सपने बुन रहा है। साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' से आयुष्मान की शुरुआत हुई। और, अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी एक छाप दर्शकों के मन में छोड़ दी। लेकिन, इसके बाद की राह अपारशक्ति के लिए आसान नहीं रही।
विज्ञापन
3 of 11
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
साल 2017 में शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में अपारशक्ति ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के बहनोई का किरदार निभाया। भूषण मिश्रा के किरदार में अपारशक्ति एक बार फिर से अपने मजाकिया अंदाज वाले अभिनय का लोहा मनवाया। आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे बड़े कलाकारों के होते हुए भी फिल्म से अपारशक्ति की एक अलग फैन फॉलोइंग बनी।
4 of 11
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री
राज और डीके की लिखी और अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री' साल 2018 की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज अभिनेताओं से भरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अपारशक्ति का किरदार राजकुमार राव के दोस्त का है और इस किरदार में अपारशक्ति ने एक बार फिर तमाम तारीफें अपने नाम कर लीं।
विज्ञापन
5 of 11
लुकाछुपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लुकाछुपी
साल 2019 में आई फिल्म 'लुका छुपी' में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ अपारशक्त खुराना भी देखने को मिलते हैं। इस फिल्म में अपारशक्ति का किरदार कार्तिक के कैमरामैन के साथ ही उनके सबसे अच्छे दोस्त का भी है। उन्होंने दोनों ही भूमिकाओं को बहुत अच्छे से निभाया है। अपारशक्ति जितनी बार भी स्क्रीन पर दिखे उतनी बार लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन
6 of 11
पति पत्नी और वो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पति पत्नी और वो
साल 2019 में अपारशक्ति कई फिल्मों का हिस्सा रहे। उन्हीं फिल्मों में से एक है 'पति पत्नी वो'। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अपारशक्ति एक बार फिर से कार्तिक आर्यन के दोस्त के रूप में नजर आते हैं। इस छोटे से किरदार में भी अपारशक्ति ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अपारशक्ति के अलावा कृति सेनन भी हैं।
विज्ञापन
7 of 11
जबरिया जोड़ी
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जबरिया जोड़ी
प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म जबरिया जोड़ी साल 2019 में ही रिलीज हुई थी। यह फिल्म उत्तर भारतीय के कुछ राज्यों में कथित जबरन शादी की प्रथा पर बनाई गई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, संजय मिश्रा के साथ ही अपारशक्ति भी फिल्म के प्रमुख किरदारों में नजर आते हैं। इस फिल्म में अपारशक्ति का अभिनय परिणीति चोपड़ा के अच्छे दोस्त के किरदार में बिल्कुल अलग तरह से देखने को मिलता है।
8 of 11
बाला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाला
फिल्म ‘स्त्री’ के बाद अमर कौशिक के निर्देशन में अपारशक्ति ने फिर एक बार फिल्म 'बाला' में काम किया। इस फिल्म में पहली बार अपारशक्ति अपने बड़े भाई आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए हैं। हालांकि इस फिल्म में अपारशक्ति ने सिर्फ कैमियो किया है लेकिन उस छोटे से किरदार में भी अपारशक्ति के अभिनय का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। यह फिल्म साल 2019 में आई थी।
9 of 11
हेलमेट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हेलमेट
अपारशक्ति जहां अब तक छोटे- छोटे किरदारों से अपने अभिनय का जादू बिखेर रहे थे वहीं साल 2021 में आई 'हेलमेट'। इस फिल्म में पहली बार अपारशक्ति प्रमुख भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में वह लकी नाम के व्यक्ति के किरदार में दिखते हैं। लकी एक चोर उचक्के किस्म का लड़का है। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म लोगों को खास पसंद तो नहीं आई लेकिन इस छोटे से किरदार में भी अपारशक्ति ने अपने अभिनय से जान डाल दी।
10 of 11
धोखा: राउंड द कॉर्नर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धोखा: राउंड द कॉर्नर
बीते साल रिलीज हुई कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' में अपरशक्ति का एक अलग अंदाज देखने को मिला था। इस फिल्म में अपारशक्ति ने विलेन का किरदार निभाया। हालांकि उनका कश्मीरी लहजा ज्यादा लोगों को भाया नहीं लेकिन उनकी इस बात के लिए खूब तारीफ हुई कि वह खुद को खांचे में फिट होने वाला कलाकार नहीं बनने देना चाहते और अपने किरदारों के लिए लगातार प्रयोग कर रहे हैं।
हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज 'जुबली' में अपारशक्ति के किरदार ने महफिल लूट ली है। रॉय टाकीज में काम करने वाले एक अदना से मुलाजिम का देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन जाने की कहानी कहती इस सीरीज में अपारशक्ति के अभिनय का ग्राफ ऐसा है कि देखने वाले को पहली बार तो यकीन ही नहीं होता। बिनोद दास से मदन कुमार बनने के दौरान अपारशक्ति ने प्रोसेनजीत चटर्जी, सिद्धांत गुप्ता, वामिका गब्बी और अदिति राव हैदरी के साथ जितने भी सीन किए हैं, सबमें अपनी मौजूदगी दमदार तरीके से साबित की है।