'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
अपर्णा भट्ट ने तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का प्रतिनिधित्व किया था, जिनकी जिंदगी के ऊपर यह फिल्म बनी है। ऐसे में कोर्ट ने मेकर्स को आदेश दिया था कि फिल्म के निर्माण में भट्ट के दिए योगदान को देखते हुए उन्हें भी श्रेय देने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अपर्णा भट्ट को क्रेडिट दिए बिना फिल्म छपाक का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। डिजिटल कॉपी में 15 जनवरी तक और फिजिकल कॉपी में 18 जनवरी तक यह परिवर्तित होना चाहिए।