फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Dhillon Concert: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में स्टेज पर चढ़ गईं उनके बचपन की क्रश, जानिए फिर क्या हुआ?

Sun, 08 Dec 2024 09:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई का माहौल 7 दिसंबर को पूरी तरह से उत्साह से भर गया, जब भारतीय-कैनेडाई रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों ने अपनी जबर्दस्त परफॉर्मेंस से शहर को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
1 of 5
एपी ढिल्लों, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स

मुंबई का माहौल 7 दिसंबर को पूरी तरह से उत्साह से भर गया, जब भारतीय-कैनेडाई रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों ने अपनी जबर्दस्त परफॉर्मेंस से शहर को झूमने पर मजबूर कर दिया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में हजारों फैंस उनके गाने सुनने के लिए इकट्ठा हुए थे। यह कॉन्सर्ट और भी ज्यादा खास तब बन गया जब मलाइका अरोड़ा स्टेज पर पहुंच गई।

विज्ञापन

2 of 5
एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम- एपी ढिल्लों

लोगों का खूब किया मनोरंजन
एपी ढिल्लों ने अपनी प्रस्तुति में 'एक्सक्यूजेज', 'ब्राउन मुंडे', 'विद यू', और 'दिल नू' जैसे अपने हिट गानों पर फैंस का खूब मनोरंजन किया। उनके साथ उनके साथी शिंदा कहलों भी थे, जिन्होंने एपी ढिल्लों के नए ईपी से गाने जैसे 'बोरा बोरा' और 'ओल्ड मनी' पर भी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : एक्स

जब स्टेज पर दिखीं मलाइका अरोड़ा
इस कॉन्सर्ट का सबसे खास पल तब आया जब एपी ढिल्लों ने भीड़ में मलाइका अरोड़ा को देखा और उन्हें स्टेज पर बुला लिया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह मलाइका उनकी बचपन की क्रश रही हैं।

4 of 5
एपी ढिल्लों, मलाइका अरोड़ा - फोटो : एक्स

साथ में दोनों झूमते आए नजर
कॉन्सर्ट के एक वायरल वीडियो में मलाइका को एपी ढिल्लों के गानों पर डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान फैंस दोनों का खूब हौसला बढ़ाते दिखे। परफॉर्मेंस के अंत में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर मलाइका स्टेज से उतर गईं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृणाल ठाकुर और भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

ये सितारे भी रहे मौजूद
कंसर्ट में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं, जिनमें मृणाल ठाकुर और भूमि पेडनेकर शामिल थीं। उन्होंने इस यादगार रात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। एपी ढिल्लों ने अपने इस टूर की शुरुआत 7 दिसंबर को मुंबई से की, इसके बाद 14 दिसंबर को दिल्ली और 21 दिसंबर को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे। यह उनके दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में भारत में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी थी।
Kumar Sanu: क्या है कुमार सानू का असली नाम? संगीतकार कल्याणजी ने इस वजह से दिया नया नाम
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें