लोकप्रिय सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के साथ अपने कथित झगड़े के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों परोक्ष रूप से एक-दूसरे पर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच एपी ढिल्लों अपने एक और खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। एपी का कहना है कि उन्होंने फिल्मी गाने नहीं गाने का फैसला लिया है। सिंगर का दावा है कि उन्हें कई फिल्मों में गाने के प्रस्ताव मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।