फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली से शादी के बाद ये क्या हो गया अनुष्का शर्मा को, तस्वीर देखकर डर जाएंगे

Fri, 02 Feb 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pari
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा खौफनाक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके हाथों और पैरों में हथकड़ी है और चेहरे पर हल्की मुस्कान है। अनुष्का का यह नया रुप देखकर विराट कोहली भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
pari
दरअसल, अनुष्का की आने वाली फिल्म 'परी' का टीजर रिलीज किया गया है। अनुष्का शर्मा ने अपने वैरीफाइड अकाउंट से दूसरा प्रोमो शेयर किया है। फिल्म ‘परी’ के दूसरे टीजर में अनुष्का टीवी देखते हुए नजर आ रही हैं। जिसके बाद उनके पैरों के नाखून तेजी से बढ़ने लगते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
pari
'परी' अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है। साथ ही इसे क्रियाज इंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है। पहले इसी दिन जॉन अब्राहम की 'परमाणु' रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने टकराव से बचने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। जिसके बाद अब 2 मार्च को केवल अनुष्का की फिल्म रिलीज होगी। ऐसे में माना जा रहा है होली की छुट्टियों का फायदा अनुष्का शर्मा को जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
pari
अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'NH 10' 2015 में रिलीज हुई थी, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था। अपनी होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म 'फिल्लौरी' में एक दोस्ताना भूत का किरदार निभाने वाली अनुष्का शर्मा फिल्म 'परी' में दर्शकों को पूरी तरह से डराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें