फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई में आगे निकली वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा', गिरावट के बाद 'पटाखा' के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 03 Oct 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sui dhaaga, pataakha
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने पहले सोमवार और मंगलवार का टेस्ट कामयाबी के साथ पास कर लिया है। फिल्म के आंकड़ों में गिरावट आयी, मगर फिर भी 5 दिनों का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया है। वहीं 'पटाखा' फिल्म की शुरुआत बेशक धीमी रही हो लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म कलेक्शन में बढ़त देखने को मिल रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sui Dhaaga
'सुई धागा' ने मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 5 दिनों में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है। सुई-धागा ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़, शनिवार को 11.50, रविवार को 16 करोड़, सोमवार को 7 करोड़ और मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये बटोरे हैं। 'सुई धागा' ने शुरुआती 5 दिनों में 55 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर डाला है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Pataakha
वहीं 'पटाखा' फिल्म की बात करें तो वीकेंड के बाद 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के मौके पर इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला।  875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन कुल 90 लाख रुपए का कारोबार किया। दूसरे दिन 1 करोड़ 40 लाख, तीसरे दिन करीब 1.75 लाख, चौथे दिन 94 लाख और पांचवे दिन 1.5 लाख की कमाई की। पटाखा का कॉनसेप्ट लोगों को पसंद आ रहा है। इसलिए पटाखा के कलेक्शन में तगड़ा उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। 

4 of 5
Sui Dhaaga and Pataakha
सुई धागा में जिस तरह से अब ग्रोथ देखी गई है ये स्पष्ट रूप से माउथ पब्लिसिटी का परिणाम है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपने इमेज से अलग हट कर ये फिल्म की है और उनके लुक और एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है। 'सुई धागा' में मौजी का किरदार निभाने वाले वरुण धवन एक बार फिर प्रोड्यूसर्स के लिए हिट मशीन साबित होते दिख रहे हैं। 'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है। जबकि 'पटाखा' का बजट करीब 20 करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sui dhaaga
'सुई धागा' फिल्म सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में ममता और मौजी का सफर दिखाया गया है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में बनी चीजों को बढ़ावा देती है। जबकि 'पटाखा' फिल्म दो बहनों की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह दोनों बहनें साथ नहीं रहना चाहती लेकिन किस्मत कैसे उन्हें साथ ला देती है। 'पटाखा' फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें