फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमती रहीं 'देवसेना', एक झलक पाने को ढ़ूंढते रहे फैंस,लेकिन...

Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 5
anushka shetty
बाहुबली की देवसेना यानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी बदरीनाथ धाम पहुंची लेकिन मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमती रहीं, लेकिन...
 
विज्ञापन

2 of 5
anushka shetty
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के साथ ही उत्तराखंड के चारों धामों की तीर्थयात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान अनुष्का की एक झलक पाने को मंदिर परिसर और विजय लक्ष्मी चौक पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नीले रंग का सूट पहने अनुष्का शेट्टी अपने परिजनों और जूना अखाड़ा के साधु-संतों के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे बदरीनाथ धाम पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
ANUSHKA SHETTY
करीब पचास वाहनों का काफिला उनके साथ चल रहा था। विजय लक्ष्मी चौक पर वाहन से उतरने के बाद अनुष्का सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचीं और करीब आधा घंटे तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की।

4 of 5
Anushka shetty
वे मंदिर परिसर में चल रहे हवन में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। इससे पूर्व अनुष्का के बदरीनाथ पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसक साकेत तिराहा, विजय लक्ष्मी चौक और बदरीनाथ मंदिर परिसर में उनकी एक झलक देखने को उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka Shetty
बदरीनाथ के व्यवसायी विकास जुगरान और अमित त्रिपाठी ने बताया कि अनुष्का ने सभी से दूरी बनाए रखी। बदरीनाथ दर्शन के बाद वह परिजनों के साथ वाहन से लौट गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें