साउथ के सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि इन दोनों के बीच में कुछ चल रहा है लेकिन हर बार इन्होंने इससे इनकार ही किया है। लेकिन एक बार फिर इनके अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। दरअसल इस बार अनुष्का की मां ने इन दोनों के बारे में कई खुलासे किये हैं।
विज्ञापन
2 of 5
anushka and prabhas
अनुष्का की मां ने कहा कि यह दोनों एक एक्टर हैं और एक साथ काम करेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन दोनों के बीच में कुछ चल रहा है। हां अगर मुझे अनुष्का के लिए मिस्टर परफेक्ट के तौर पर प्रभाव को चुनना हो तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा होगा। मैं हमेशा इसके लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
3 of 5
anushka and prabhas
अनुष्का की मां ने आगे कहा कि फिलहाल तो इनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। मैं तो बस यही कहूंगी कि प्लीज इन दोनों की शादी की खबरों को लेकर अफवाह न फैलाया जाए। वहीं अनुष्का का कहना है कि मैं और प्रभास शादी नहीं कर रहे हैं। आप लोगों हमारी रियल लाइफ को बाहुबली और देवसेना के तौर पर न देखें, वह सिर्फ ऑनस्क्रीन लाइफ थी।
4 of 5
anushka and prabhas
बता दें कि 'बाहुबली' के बाद से ही अनुष्का और प्रभास को फैंस एक पर्फेक्ट कपल के तौर पर देखने लगे हैं। हालांकि दोनों ने इस बार का खंडन किया है कि इनके बीच कुछ भी चल रहा है, इसके बावजूद कई बार इनकी शादी की खबरें चर्चा का विषय बन चुकी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास और अनुष्का 'बाहुबली' के अलावा 'मिर्ची' और 'बिल्ला' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके है और ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। इस बीच खबर यह भी है कि यह दोनों एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दोनों फिलहाल फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर कपूर भी नजर आने वाली हैं।