'बाहुबली 2' के हिट होने के बाद से 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी काफी मशहूर हो गईं । इस फिल्म के दौरान प्रभास और अनुष्का के अफेयर की भी खूब चर्चा रही । अनुष्का अभी भी साउथ की ही फिल्में कर रही हैं । उनका बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है ।
विज्ञापन
2 of 5
anushka shetty
अनुष्का आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं । इस मौके पर हम आपको उनके बारे में बताते हैं कुछ दिलचस्प बातें । अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। अनुष्का के फैमिली बैकग्राउंड से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
Anushka Shetty
फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। अनुष्का ने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म 'सुपर' में काम किया। इसके बाद तो उन्होंने कई तेलुगु फिल्में की।
4 of 5
Anushka Shetty
अनुष्का की फिल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 20 किलो बढ़ा लिया था। अनुष्का ने बहुत जल्द सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया था। साल 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म 'सिंघम' में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
साल 2013 में आई 'सिंघम 2' में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की। साल 2009 की फिल्म 'बिल्ला' में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ काम किया था। प्रभास अनुष्का को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। शूटिंग के दौरान दोनों में करीबियां बढ़ीं और अफेयर की खबरें आने लगीं।