फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को कुछ इस तरह किया बर्थडे विश, 'मौजी' की हो गई मौज

Wed, 25 Apr 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का बर्थडे बीता है इस बीच बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी और उनके दोस्तों ने उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आने वाली हैं। वरुण धवन के जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने उन्हें बेहद खास तरीके से विश किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
24 अप्रैल को वरुण धवन 31 साल के हो गए हैैं। इस बीच उनकी को-स्टार अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वरुण के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। खास बात यह है कि यह फोटो कोई सामान्य फोटो नहीं बल्कि इन दिनों स्टार की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की है। 
विज्ञापन

3 of 4
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में वरुण धवन की ढेर सारी तारीफ भी की है। उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे को-स्टार वरुण धवन, खुशियां हर दम तुम्हारे चारों ओर रहें और तुम्हारे साथ काम करके सच में खुशी महसूस हो रही है, हैप्पी बर्थडे सबसे प्यारे मौजी..।' अनुष्का की इस पोस्ट को वरुण धवन और अनुष्का के फैंस ने काफी पसंद किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
बात करें फिल्म 'सुई धागा' की तो इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में अनुष्का और वरुण टेलर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें