फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की बॉयोपिक में ऐसे नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, बिल्कुल अलग होगा रोल

Tue, 09 Jan 2018 07:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शादी और हनीमून का शेड्यूल कंप्लीट कर वापिस मुंबई लौट चुकी हैं। मुंबई लौटते ही अनुष्का ने अपना काम भी दोबारा शुरू कर दिया है। फिलहाल अनुष्का शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा अनुष्का पहली बार किसी फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस करने जा रही हैं। खबर है कि वह संजय दत्त की बायोपिक में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
सूत्रों की मानें तो फिल्म में अनुष्का का किरदार इकलौता ऐसा है जो कि फिक्शनल है। बाकी सारे किरदार ऑरिजनल हैं। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। जब फिल्म के लिए उनके पास कॉल आया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी।
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का इससे पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में काम कर चुकी हैं। अनुष्का ने कहा कि राजकुमार को न करने का तो सवाल ही नहीं उठता। हालांकि इससे पहले उन्होंने किसी भी फिल्म में गेस्ट अपियरेंस नहीं किया था मगर वह इस मौके को गवांना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने हां कर दी।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं जबकि सुनील दत्त के रोल में परेश रावल और नरगिस दत्त के रोल में मनीषा कोइराला नजर आएंगी। सोनम कपूर भी फिल्म में एक मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें